शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों के बीच बैठे विधायक जुनेजा बच्चों को बांटी पुस्तकें पेन व यूनिफॉर्म
रायपुर-उत्तर विधानसभा क्षेत्र के त्रिमूर्ति नगर,रायपुर
आज शाला में माननीय विधायक (रायपुर उत्तर) श्री कुलदीप जुनेजा जी के मुख्य आतिथ्य में तथा शाला प्राचार्य श्रीमती डी आर जांगड़े की अध्यक्षता में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्राइमरी, मिडिल, हायर सेकेंडरी के शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री संजय सोनी,श्री शरण सिंह,श्रीमती कौशिल्या सोनी,श्री कविराज सोनी,श्री श्याम,सूर्यप्रकाश शुक्ला, राकेश वाकड़े,महेंद्र बाघ, जगन्नाथ नायक, अजय महानन्द सहित अन्य गणमान्य
उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मनीषा सालोमन ने किया,शाला उपलब्धि एवम प्रतिवेदन का पठन डॉ दिलीप झा के द्वारा किया गया,इसके पश्चात प्रायमरी ,मिडिल ,हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों का माननीय अथितियों द्वारा तिलक लगाकर स्वागत हुआ एवम गणवेश और पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया,सभी विद्यार्थियों को चाकलेट वितरण भी किया गया।समस्त शिक्षकों और विद्यार्थियों ने साथ साथ प्रवेश उत्सव हर्ष उल्लास से मनाया।
शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों के बीच बैठे विधायक जुनेजा बच्चों को बांटी पुस्तकें पेन व यूनिफॉर्म

