नेहरू नगर व्यापारी संघ

2 जुलाई 2002

किसी भी सभ्य समाज मे उदयपुर में हुए कृत्य स्वीकार नही किया जा सकता – देविंदर भाटिया अध्यक्ष नेहरू नगर व्यापारी संघ ।

नेहरू नगर व्यापारी संघ ने छत्तीसगढ़ बन्द का समर्थन कर कन्हैया लाल को श्रदांजलि दी ।

नेहरू नगर व्यापारी संघ द्वारा राजस्थान उदयपुर के एक टेलर व्यापारी कनैहलाल की जघन्य हत्या पर दुःख जताते हुए उसकी कड़ी निन्दा की और छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 2 जुलाई को बन्द का समर्थन करते हए व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को बन्द रखा ।

नेहरू नगर ईस्ट में सदस्यो ने एकत्रित हो कर कन्हैया लाल को श्रदांजलि दी ,नेहरू नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष देविंदर सिंह भाटिया ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में इसप्रकार का कृत्य स्वीकार नही किया जा सकता, साथ ही कहा की जिस प्रकार से माननीय उच्च न्यालय ने राजनेता द्वारा की गई धर्म विशेष पर टिप्पणी करने लर खेद व्यक्त करने कहा है इसलिए जन मानस को नेताओ की टिप्पणी को सूझ बुझ कर ही आवश्यक होने पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए, श्रदांजलि देते हुए भाटिया जी ने कहा कि इस दुःख को सहन करने के लिए ईश्वर कन्हैया लाल के परिजनों को दुख सहने की हिम्मत प्रदान करें !
व्यापारी संघ के महासचिव जगदीश आहूजा ने प्रशासन से व्यापारी वर्ग की सुरक्षा की मांग की, श्री मनीष सोनी ने अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलने की मांग की । सह सचिव हर्ष चंदेल ने समस्त व्यापारी बंधुओ को बन्द का समर्थन कर एकता का परिचय देने के लिए धन्यवाद किया ।
देविंदर सिंह भाटिया ,जगदीश आहूजा,मनीष सोनी , हर्ष चंदेल , जे.बंछोर,उमेश वर्मा, रविंदर अग्रवाल, मनोज गुप्ता ,बल्लू अग्रवाल ने श्रदांजलि दी ।

जगदीश आहूजा,महासचिव ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *