अग्नीपथ योजना के खिलाफ बीरगांव में कांग्रेस का प्रदर्शन
विधायक ने योजना को यूवकों के साथ धोखा बताया
रायपुर— अग्नीपथ योजना को लेकर आज प्रदेश के पूरे 90 विधानसभाओं में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया वहीं नगर निगम बिरगांव व्यास तालाब के पास ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन में सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। विधायक सतनारायण शर्मा ने कहा कि अग्नीपथ योजना को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है लेकिन विरोध के बाद भी सरकार अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं है कॉन्ग्रेस योजना को लेकर मोर्चा खोले हुई है और अपना विरोध निरंतर दर्ज करा रही है इस योजना को कॉन्ग्रेस युवाओं के साथ धोखा वाली योजना बता रही है।
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निरंतर अनैतिक फैसले लिए जाते रहे हैं जिसका विरोध कांग्रेस समय समय में करती रही है किसान बिल का विरोध पहले ही देखने को मिला जिसमें सरकार को झुकना पड़ा और अपना फैसला वापस लेना पड़ा ठीक उसी प्रकार अग्नीपथ योजना भी एक विफल योजना है इसमें युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और कॉन्ग्रेस युवाओं के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई है कांग्रेस पार्टी युवाओं की लड़ाई पूरे देश और प्रदेश में लड़ रही है उन्होंने कहां की यह देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है अग्नीपथ योजना सेना का फैसला नहीं है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रायपुर ग्रामीण विधायक माननीय सत्यनारायण शर्मा जी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा जी रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उधोराम वर्मा जी बीरगांव नगर निगम महापौर नंद लाल देवांगन जी सभापति कृपाराम निषाद जी बिरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी जी सहदेव व्यवहार जी माधव साहू जी एम आई सी मेंबर समस्त पार्षद गण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी गण युवा कांग्रेस पदाधिकारी गण एनएसयूआई पदाधिकारी गण महिला कांग्रेस पदाधिकारी गण एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे
अग्नीपथ योजना के खिलाफ बीरगांव में कांग्रेस का प्रदर्शन

