सिलेंडर से गैस चोरी करते पकडे गये दो गैस चोर
पुलिस ने लाभाण्डी स्थित एक घर में दो लोगों को गैस की अवैध रिफिलिंग करते हुए पकड़ा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों भरे सिलेंडर से गैस को छोटे सिलेंडर में सिफ्ट कर अधिक मूल्य पर बेचा करते थे।
तेलीबांधा थाना प्रभारी भावेश गौतम ने बताया कि ज़ब मकान में जाकर रेड डाली गई। कार्रवाई के दौरान मकान में संदीप जैन एवं विकास शर्मा नामक दो व्यक्ति मिले । पुलिस विभाग द्वारा ज़ब मकान की तलाशी लेने पर दोनों के द्वारा अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से कमर्शियल सिलेण्डर में गैस रिफिलिंग करना पाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे घरेलू गैस के डेढ़ सिलेण्डर से गैस निकाल कर एक कमर्शियल सिलेण्डर में गैस रिफिलिंग करते है। इस काम में इन्हें 600-700 रूपये का फायदा होता था

