करोड़ो रूपए की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार…रायपुर में भी एक व्यक्ति से 50 लाख की ठगी…पुलिस ने यूपी से 4 को दबोचा

रायपुर। फरियादी मनमोहन वर्मा ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह इंडियन पेट्रोल पंप के पास श्रीनगर गुढ़ियारी रोड थाना खमतराई रायपुर में रहता है। प्रार्थी स्वयं एवं अपनी पत्नि श्रीमती गीता वर्मा के नाम से मैक्स लाईफ इंश्योरेंस एवं आदित्य बिड़ला लाईफ इंश्योरेंस की पॉलिसी खरीदा था। दिनांक 06.02.2021 को प्रार्थी के मोबाईल फोन पर मोबाईल नंबर 7042196217 से फोन आया तथा मोबाईल नंबर के धारक ने अपना नाम सुरेश बंसल होना बताकर स्वयं को मैक्स लाईफ इंश्योरेंस का कर्मचारी होना बताया। सुरेश बंसल ने प्रार्थी एवं उसकी पत्नि के उक्त पॉलिसी के संबंध में प्रार्थी को बोनस मिलने की बात कहकर बोनस प्राप्त करने हेतु सर्वप्रथम 32,600/- रूपये (बत्तीस हजार छ सौ रुपये) एकाउंट नंबर 6970394701 (आई.डी. आई.बी.ओ. बैंक) में जमा कराने कहा जिस पर प्रार्थी सुरेश बंसल पर विश्वास करते हुए उसके बताये उक्त बैंक खाता में ऑन लाईन 32,600/- रूपये जमा किया, किंतु प्रार्थी को बोनस की कोई भी राशि नहीं मिली । कुछ दिनों बाद फरियादी के मोबाईल फोन पर सुधीर त्यागी नामक व्यक्ति का फोन आया, जिसने बोनस की राशि प्राप्त करने के लिये पैसा जमा करने कहा, जिस पर प्रार्थी ने दिनांक 22.02.2021 को उसके द्वारा दिये गये बैंक खाता में 50,000/- रूपये (पचास हजार रूपये) जमा किया। इसी प्रकार प्रार्थी के मोबाईल नम्बर पर अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग मोबाईल नम्बरों से फोन कर मोबाईल नम्बरो के धारको द्वारा स्वयं को मैक्स लाईफ इंश्योरेंस एवं आदित्य बिड़ला लाईफ इंश्योरेंस का अधिकारी/कर्मचारी होना बताकर प्रार्थी का विश्वास जीतकर अपने झांसे में लेते हुये अपने दिये बैंक खातो में प्रार्थी से अलग-अलग तिथियांे एवं किश्तों में कुल 49,34,249/- रूपये (उनचास लाख चैतीस हजार दो सौ उनचास रूपये) जमा कराकर ठगी किया गया। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 295/22 धारा 420, 34, 120बी, 201 भादवि. 66‘‘डी’’ आई.टी. एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *