छत्तीसगढ़,महिला के साथ तीन पटवारी एक साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े गए,आधी रात को एक की पत्नी बेलन और साली लट्ठ लेकर पहुंची, ग्रामीणों ने खूब पीटा, VIDEO वायरल,,,
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में तीन पटवारियों को ग्रामीणों ने एक महिला के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ने पर जमकर पिटाई की आप को बतादें पहले घूसखोरी का वीडियो,फिर गिरफ्तारी के बाद अब रंगरेलियां मनाते पकड़े जाने का नया वीडियो वायरल है। एक महिला के साथ तीन पटवारी संदिग्ध हालत में पकड़े गए।
तभी एक की पत्नी बेलन लेकर पहुंच गई। फिर ग्रामीणों के साथ मिलकर चारों की डंडे और लात-घूंसों से जमकर पिटाई की गई। बताया जा रहा है कि पटवारी कई दिनों से महिला के घर आ रहे थे।
जानकारी के अनुसार पूरा मामला जांजगीर क्षेत्र के लछनपुर गांव का है जिसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें नैला के पटवारी बुद्धेश्वर देवांगन,अमोदा,धुरकोट के पटवारी बालमुकुंद राठौर और केरा पटवारी संतोष दास मानिकपुरी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीनों 1 जून की रात महिला के साथ रंगरेलियां मनाने के लिए गए थे। तभी पटवारी संतोष दास की पत्नी को कहीं से भनक लग गई पत्नी बेटे के साथ बेलन लेकर महिला के घर पहुंच गई। पटवारी की पत्नी महिला के घर पहुँच कर हंगामा कर दी शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए। इस पर पटवारी की पत्नी ने उन्हें सारी बात बताई। इसके बाद तो ग्रामीण भी भड़क गए। पटवारियों से सवाल जवाब किया जाने लगा तो पटवारी चुप्पी साध लिए। इसके बाद ग्रामीणों ने लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी। इस बीच पटवारी की साली भी डंडा लेकर पहुंच गई और महिला की जमकर पिटाई शुरू कर दी। तीनों पटवारियों को महिला के घर से ग्रामीण बाहर खींच ले गए।बताया जा रहा है कि तीनों पटवारी कई दिनों से महिला के घर जा रहे थे फिरहाल काफी देर तक हंगामा और मान-मनौव्वल चलता रहा। बताया जा रहा है कि इसके बाद लेनदेन से किसी तरह मामला निपटा। यह भी बताया जा रहा है कि पटवारी कई दिनों से उस महिला के घर जा रहे थे। फिलहाल इस पूरे हंगामे का किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है,वीडियो वायरल होने के बाद तीनों पटवारियों ने चुप्पी साध रखी है।पहले पामगढ़ और डभरा तहसील अंतर्गत दो पटवारियों का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ।सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद एक मामले में एक पटवारी की गिरफ्तारी भी हुई है। इसके बाद कोर्ट ने जमानत देने से भी इनकार कर दिया। पटवारी संघ इसको लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहा है कि अब एक नया वीडियो महिला के साथ पकड़े गए तीनों पटवारियों का वायरल हो गया है।

