रायपुर की सना अग्रवाल एवं ऐश्वर्या चौहान ने जीता अंतर्राष्ट्रीय नृत्य श्री अवार्ड – 2022


रायपुर की सना अग्रवाल एवं ऐश्वर्या चौहान ने जीता अंतर्राष्ट्रीय नृत्य श्री अवार्ड – 2022

✨ हुनर एवं प्रतिभा अगर बच्चे में हो तो देश ही नही दुनिया में अपनी हुनर से अपनी प्रतिभा साबित कर सकती है। यह कर दिखाया है।
रायपुर की बेटी ने काठमांडु नेपाल में आयोजित 8वें इंटरनेशनल डांस एवं म्यूजिक फेस्टीवल में इंटरनेशनल श्री अवार्ड एवं म्यूज़िक फ़ेस्टीवल 2022 श्री अवार्ड प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया।
रायपुर शहर की सना अग्रवाल एवं ऐश्वर्या चौहान ने इंटरनेशनल नृत्य श्री अवार्ड 2022 का पुरस्कार प्राप्त किया है। यह आयोजन 28 एवं 29 मई को नेपाल की राजधानी काठमांडु में आयोजित किया गया था।
जिसमें सुश्री सना अग्रवाल एवं सुश्री ऐश्वर्या चौहान दोनो रायपुर के ही ‘अनहद-ध्वनी’ संस्था में पिछले चार साल से नृत्य का प्रशिक्षण ले रही हैं। ‘अनहद-ध्वनी’ संस्था की संचालिका श्रीमती शिप्रा अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था में वर्तमान में 40 छात्र-छात्राएं नृत्य एवं संगीत की प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इन दोनो छात्राओ ने पिछले वर्ष 24 से 26 सितम्बर 2021 को पुरी ( उड़ीसा ) में आयोजित इंटरनेशनल मेगा (सुपर क्लास) डांस फेस्टिवल में भी बेस्ट परफॉरमेंस का अवार्ड प्राप्त किया था। दोनो छात्राएं प्रख्यात नर्तक श्री जुगर बाग से नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। दोनो छात्राए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने शहर एवं संस्था का नाम रोशन करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *