अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्यवाही: 24 से अधिक वाहन जब्त… लगभग साढ़े 4 लाख जुर्माना वसूला गया

सूरजपुर।  अवैध खनन वा परिवहन को लेकर जिला प्रशासन के सख्त निर्देश पर खनिज विभाग, राजस्व, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर इफ्फत आरा ने अवैध खनन एवं परिवहन पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिले में कोयला, रेत, चुना पत्थर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है उसके संरक्षण के लिए विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। अवैध परिवहन करते 24 से अधिक वाहनों पर जब्ती की कार्रवाई की गई है। जिससे लगभग चार लाख की जुर्माना वसूला गया । ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी जिस पर कलेक्टर ने कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिए थे। निर्देश के अनुरूप खनिज विभाग निरंतर जहां-जहां शिकायतें प्राप्त हो रही है चलानी कार्यवाही कर रही। खनिज अधिकारी ने बताया की अवैध खनन एवं परिवहन पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *