राजधानी रायपुर में व्यापारियों के साथ हो रही लगातार लूट की घटना चिंता का विषय-सुंदरानी

राजधानी रायपुर में व्यापारियों के साथ हो रही लगातार लूट की घटना चिंता का विषय-सुंदरानी

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी,पूर्व उपाध्यक्ष राजेश वासवानी,राजकुमार राठी,वासुदेव जोतवानी ने राजधानी रायपुर में लगातार व्यापारियों के साथ हो रही लूट की घटना पर गहन आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि ऐसा लगता है कि राजधानी रायपुर में व्यापारी सुरक्षित नहीं रहा।

श्री सुंदरानी ने कहा कि कुछ दिन पूर्व ही पंडरी कपड़ा मार्केट के व्यापारियों पर पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला बिना किसी आधार के दर्ज कर लगातार व्यापारियों को प्रताड़ित किया गया। साथ ही 1 माह पूर्व ही टिकरापारा थाना क्षेत्र में कारोबारी दिनेश साहू के घर डकैती की घटना हुई थी जिसके आरोपी आज तक पुलिस पकड़ से बाहर है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश में कानून का नहीं गुंडों का राज चल रहा है।

इस संदर्भ में व्यापारियों के प्रतिनिधियों द्वारा डीजीपी अशोक जुनेजा से बैठकर रायपुर में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने एवं अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर व्यापारी समाज को राहत देने की मांग की जाएगी।

पूर्व उपाध्यक्ष राठी ने बताया कि इस संदर्भ में श्रीचंद सुंदरानी ने पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की जिस पर पुलिस अधीक्षक ने शीघ्र गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *