रायपुर: “THE GLAMOUR” फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आज अंतिम दिन,ग्राहकों की लगी होड़,देर शाम होगा समापन

रायपुर: “THE GLAMOUR” फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आज अंतिम दिन,ग्राहकों की लगी होड़,देर शाम होगा समापन

रायपुर। राजधानी रायपुर के अवंति विहार स्थित फ़ूड हब में मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित 2 दिवसीय “द ग्लैमर” फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी आज देर शाम समाप्त होगी।

आपको बता दे कि प्रदर्शनी में महिलाओं ने आर्टिफिशयल ट्राइबल ज्वेलरी,कॉटन साड़ी,सूट,गाउन,कॉस्मेटिक, स्वादिष्ट व्यंजन,होम-मेड सोप, जेल, आयल, भगवान श्रृंगार सामाग्री,मोदी केयर प्रोडक्ट,शादी गिफ्ट पैकिंग हैंपर,बेकरी आइटम, मूर्ति व पेंटिंग, बेडशीट,केक सहित सैकड़ों की संख्या में स्वदेशी वस्तुओ का प्रदर्शन कर बिक्री की है।

आज सोमवार प्रातः 11 बिरगांव नगर निगम की पूर्व महापौर अम्बिका यदु स्वावलंबी महिलाओं को बधाई देने पहुँची। उन्होंने आयोजन की प्रशंसा करते हुए घरेलू वस्तुएं बिक्री करने सहित लघु उद्योग संचालित कर रही महिलाओं से मुलाकात की।

इस कार्यक्रम को पंडरी कपड़ा मार्किट स्थित न्यू जनरेशन शॉप सहित नेचरोपेथी डॉक्टर अंजली छुगानी ने विशेष सहयोग प्रदान किया है। इस आयोजन से महिलाओं द्वारा संचालित घरेलू उद्योग को नई उड़ान मिलेगी। इस दौरान राजनैतिक दलों की महिला नेत्री, महिला पत्रकार, समाजसेवी महिलाएं सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *