रायपुर,धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा,श्री सिधेश्वर हनुमान जी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम,में शामिल होकर,सोन भट्टा खरोरा में श्रीमद् भागवत कथा में हुई शामिल आशीर्वाद लेकर क्षेत्रवासियों की खुशहाली कामना की…..

रायपुर,धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा,श्री सिधेश्वर हनुमान जी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम,में शामिल होकर,सोन भट्टा खरोरा में श्रीमद् भागवत कथा में हुई शामिल आशीर्वाद लेकर क्षेत्रवासियों की खुशहाली कामना की…..

रायपुर,धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने आज टेकारी ग्राम स्थित परसूलीडीह राम कुटीर स्थित श्री सिधेश्वर हनुमानजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुई,वहाँ पूजा पाठ कर सोनभट्टा (खरोरा) में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होकर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने इस अवसर भागवत कथा वाचक को श्रीफल भेंट कर श्रीमद् भागवत कथा की आरती उतारी और बैठकर कथा का श्रवण की इस अवसर पर विधायक श्रीमती शर्मा ने कहा कथा सुनने से मन को शांति मिलती है। यहां धर्म के प्रति लोगों की रूची बढ़ी है जिसका नतीजा है कि कई जगह यज्ञ हवन एवं कथा का आयोजन किया जा रहा है जिससे समाज में एक स्वच्छ वातावरण बनता है, साथ ही साथ भागवत कथा सुनने से लोगों को अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है लोग बुराई को त्याग कर अच्छाई को अपनाते है,विधायक ने कहा कि समाज मे ऐसे आयोजन बराबर होने चाहिए जिससे समाज पर अच्छा असर पड़ता है। उन्होंने कहा पूजा पाठ को नियमित दिनचर्या में शामिल करने से इंसान के अंदर की बुराइयों के नाश होता है,इंसान की दुःख दरिद्रता दूर होती है।
इस अवसर पर टेकारी स्थित परसूलीडीह राम कुटीर श्री सिधेश्वर हनुमानजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा वही सोनभट्टा (खरोरा) में भागवत कथा में भी
भारी संख्या में ग्रामवासियों सहित आसपास के श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *