जरुरतमंद लोगों की सेवा और सहयोग करने से मिलती है सुख – शांति – सावित्री जगत
रायपुर छत्तीसगढ़ दिनांक 24 अप्रेल 2022 को राजधानी के पंडरी में जरुरतमंद लोगों को आभास फाउंडेशन के द्वारा राशन वितरण किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता सावित्री जगत के हाथों राशन वितरण किया गया । उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सावित्री जगत ने कहा कि वर्तमान समय में जहाँ वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ी हुई है, वही छत्तीसगढ़ प्रदेश में बेरोजगारी भी अपने चरम पर है। लोगो को पास रोजगार के अवसर कम हो गए है। आर्थिक तंगी की वजह से लोग दो वक़्त के खाने की व्यवस्था भी नही कर पा रहे है। ऐसे में निम्न आय वर्ग के लोगो को अपने परिवार के पालन पोषण में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि राजनैतिक लाभ और हानि को भुलाकर समभाव रखते हुए ऐसे लोगो के रोजगार और भोजन की व्यवस्था करें। किन्तु छत्तीसगढ़ सरकार मानवीय संवेदना को भुलाकर अपने फर्ज को पूरा न करते हुए निम्न आय और गरीब लोगों की मदद करने के जगह उनसे रोजगार छीन रही है, गरीबो का दामन कर रही हैं।ऐसे समय मे हमे मानवीय संवेदनाओं के साथ समय समय पर जरूरतमंद लोगों को निः स्वार्थ मदद करना चाहिए। कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों को राशन और अन्य खाने के समान दिए गए और आगे भी उनके दैनिक उपयोग के सामान देने और हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया गया। इस कार्यक्रम में आभास फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।।

