रायपुर,राजधानी के दोंदेखुर्द में जोत जवारा विषर्जन में ग्रामीणों के साथ सुर्यप्रताप बंजारे व भगत बंजारे सम्मिलित हुए।।
रायपुर,छत्तीसगढ़ में चैत्र नवरात्रि के महापर्व पर प्राचीन समय से जवारा बोकर अपने तथा लोगों की सुखसमृद्धि की कामना करने की मान्यता है जिसे आज भी बड़े धूमधाम से निभाया जाता है चैत्र नवरात्रि में 9 दिन जवारा बोकर गाँव व घर परिवार के सुख समृद्धि शांति के लिए जोत जवारा बोकर मातारानी की 9 दिन 9 माताओं की सेवा किया जाता हैं,उसके बाद विषर्जन किया जाता हैं, इसी कड़ी में आज माता स्वरूपी देवियों ने इस भीषण गर्मी में भी जोत जवारा को अपने सिर में रखकर नंगे पैर पैदल चलकर तालाब में विसर्जन की जिसमें NSUI के प्रदेश कार्यकारी सदस्य कोंडागाँव बस्तर प्रभारी सुर्यप्रताप बंजारे,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के भगत बंजारे,युवा कांग्रेस धरसीवां ब्लॉक के सचिव बीरेंद्र यादव ने समस्त दोंदेखुर्द ग्रामवाशियों के साथजोत जवारा विषर्जन में शामिल होकर मातारानी से प्रदेश वाशियों की खुशहाली की कामना किये,

