बीरगांव में पानी की समस्या को दूर करने उच्च स्तरीय बैठक हुई विधायक कलेक्टर की मौजूदगी में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा

बीरगांव में पानी की समस्या को दूर करने उच्च स्तरीय बैठक हुई
विधायक कलेक्टर की मौजूदगी में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
रायपुर — नगर निगम बीरगांव में खारुन नदी का जलस्तर कम होने की वजह से गंदे पानी की समस्या बनी हुई है जिसको लेकर आज एक उच्च स्तरीय बैठक ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा की पहल पर कलेक्टर की मौजूदगी में हुई जिसमें नगर निगम रायपुर के कमिश्नर, एरिकेशन विभाग के अधिकारी, सीएसआईडीसी के अधिकारी सहित जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा, महापौर नंद लाल देवांगन ,सभापति कृपाराम निषाद एवं एम आई सी सदस्य इकराम अहमद, ओमप्रकाश साहु, शिव साहु मौजूद थे।
बैठक में पेयजल व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें कलेक्टर ने बीरगांव की जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने विभिन्न निर्देश दिए उन्होंने जहां एरीकेशन विभाग के अधिकारियों को ज्यादा मात्रा में पानी छोड़ने के लिए आदेशित किया वही सीएसआईडीसी के अधिकारियों को विभिन्न बड़े उद्योगों से पेयजल व्यवस्था में सहयोग करने हेतु बात करने के लिए निर्देशित किया साथ रायपुर नगर निगम कमिश्नर से उन्होंने टैंकर के माध्यम से बीरगांव नगर निगम की जनता को पानी उपलब्ध कराने की बात की है वही ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने बैठक में अपनी बात रखते हुए कहा कि यदि बीरगांव की पेयजल समस्या को सही करने के लिए उनके विधायक निधि का उपयोग करना पड़ेगा तो वह भी किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *