उत्कल समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया महिला दिवस और होली मिलन समारोह

🔥 महिलाओं के विकास से होगा समाज के विकास – सावित्री

🔥 उत्कल समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया महिला दिवस और होली मिलन समारोह

🔥 महिला बनेगी शक्तिशाली, समाज बनेगी शक्तिशाली

🔥 सिर्फ गृहणी नही, सभी क्षेत्र में रहेंगे अग्रणी

🔥 महिला सशक्तिकरण की मिसाल है सावित्री दी समाज को नई पहचान

रायपुर छत्तीसगढ़ दिनांक 26 ‌ मार्च 2022। उत्कल बस्सी में उत्कल समाज रायपुर के द्वारा दिनांक 26 मार्च शनिवार को उत्कल महिलाओं ने धूमधाम से महिला दिवस और होली मिलन समारोह मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में अपने बीच पाकर सामाजिक कार्यकर्ता व समाज के शीर्ष महिला नेत्री सावित्री जगत का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। समाज की महिलाओं ने एक दूसरे को गले लेकर होली महिला दिवस की बधाई दी तथा समाज के लिए कुछ नया करने का सामुहिक संकल्प लिया। इस दौरान श्रीमती सावित्री जगत ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा हम गरीब और मजदूर हो सकते पर कमजोर नहीं । अगर महिलाएं शक्तिशाली बनेगी तो हमारा समाज भी शक्तिशाली बनेगा, महिला की प्रतिभा को रसोई घर तक सीमित ना रखें ,अपनी पहचान सिर्फ गृहणी रूप में नहीं बल्कि हमें सभी क्षेत्र में अग्रणी के रूप में पहचान बनानी है। हम राजधानी में निवास करते हैं जहां पर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कानून व्यवस्था सब कुछ हमारे पास है जिसका लाभ आगे आकर हम महिलाओं को लेना चाहिए। समाज मे पुरुष प्रधान मानसिकता को खत्म करके बराबरी के साथ हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा कुल मिलाकर महिलाओं के विकास से ही समाज का विकास होगा। महिलाओं का बड़ा संगठन खड़ा कर हक और अधिकार के लिए निरन्तर लड़ना होगा। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही माला दिप ने कहा बहन सावित्री हमारे समाज की शान है और महिला सशक्तिकरण की मिसाल है जिन्होंने समाज मे महिलाओं का नेतृत्व कर समाज को एक नई पहचान दी है। सावित्री बहन से प्रेरणा ले के घर से बाहर निकल कर कुछ नया नहीं करेंगे तब तक समाज में नया नहीं होगा । महिलाओं को शिक्षित और संगठित होना पड़ेगा पड़ेगा हमारे समाज के अंदर जो कुरीतियां है उसको मिटाने पड़ेगी, हमारे महिलाओं के साथ जो अन्याय अत्याचार होता है उसके खिलाफ आवाज उठानी पड़ेगी । होली मिलन समारोह में प्रमुख रूप से श्रीमती माला दी हेमा सागर संगीता बघेल, हीरा महानंद, शकुन नायक मीना गीता नेहा सोनी प्रतिभा दीप दयावती सोनी हर्षा सोनी बबली , , , , सहित बड़ी संख्या में उत्कल समाज की महिलाएं गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *