रायपुर,धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा श्रीमद् भागवत कथा में हुई शामिल,आशीर्वाद लेकर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना,

रायपुर,धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा श्रीमद् भागवत कथा में हुई शामिल,आशीर्वाद लेकर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना,

रायपुर,धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने आज राजधानी से सटे माढर और खौना में चल रहे श्रीमद भागवत कथा और गैतरा में राम कथा में सम्मिलित होकर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने इस अवसर विधायक ने भागवत कथा में श्रीफल भेंटकर श्रीमद् भागवत कथा की आरती उतारी और वहां पर बैठकर कथा का श्रवण किया और कहा कथा सुनने से मन को शांति मिलती है। यहां धर्म के प्रति लोगों की रूची बढ़ी है जिसका नतीजा है कि कई जगह यज्ञ हवन एवं कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समाज में एक स्वच्छ वातावरण बना है।
इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों के साथ साथ आसपास के लोगों ने कथा का श्रवण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *