व्यापार प्रकोष्ठ के धरने में समर्थन के लिए पदाधिकारी कल व्यापारी संघो से करेंगे अपील
रायपुर,6 मार्च 2022। नगर निगम रायपुर द्वारा व्यापारियों से यूजर चार्ज के नाम पर की जा रही अवैध वसूली के विरोध में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा 9 मार्च को राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा में आयोजित धरना प्रदर्शन को समर्थन देने कल 7 मार्च को व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एमजी रोड, मालवीय रोड, मेडिकल कंपलेक्स, रवि भवन में व्यापारियों से संपर्क करेंगे, उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष जैन एवं राजकुमार राठी ने बताया कि नगर निगम द्वारा यूजर चार्ज के नाम पर व्यापारियों से अवैध वसूली की जा रही है और सबसे बड़ी दुर्भाग्य की बात यह है की छोटे बस्तियों में 40-50 फीट की दुकान में किराना एवं मनिहारी का व्यवसाय करने वाले व्यापारियों से भी 3660/- रुपयों की रसीद फाड़ी जा रही है जो कि पूरी तरह से गलत है।
इसी कड़ी में कल राजधानी रायपुर के व्यापारियों से रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व में प्रदेश सहसंयोजक सुभाष अग्रवाल,प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष जैन, राजकुमार राठी, प्रदेश कार्यालय मंत्री राजेश गुप्ता, सह कार्यालय मंत्री नितेश दुबे, रायपुर जिला प्रभारी अवतार सिंह बाघल, जिला संयोजक विनय बजाज, बबला होतवानी, राजेश सिंघल,जितेंद्र गोलछा, विकास सिंह परिहार, प्रकाश मोरयानी, शरद जाल, कमल पारेख, भावेश भुसारी, दलजीत सिंह सहित व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जनसंपर्क कर 9 मार्च के धरने में शामिल होने की अपील करेंगे।

