रायपुर,राजधानी में चाकूबाज बदमाशों के हौसले बुलंद,पुलिस नही लगा पा रही है लगाम बेटे के विवाद को सुलझाने गए कांग्रेसी नेता धनंजय मिश्रा को बदमाशों ने मारा चाकू,

रायपुर,राजधानी में चाकूबाज बदमाशों के हौसले बुलंद,पुलिस नही लगा पा रही है लगाम बेटे के विवाद को सुलझाने गए कांग्रेसी नेता धनंजय मिश्रा को बदमाशों ने मारा चाकू,

राजधानी रायपुर में पुलिस के दावे खोखले साबित होतें नजर आ रही है, राजधानी में चाकूबाजी की घटनाओं में कमी देखने को नही मिल रही है, पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी चाकूबाजी में अंकुश लगाना अब नामुमकिन सा लग रहा है। ताजा
मामला टिकरापारा थाना इलाके के बोरियाकला का है जहां कांग्रेसी नेता धनंजय मिश्रा पर हौसला बुलंद आरोपियों ने कांग्रेसी नेता के ऊपर चाकू से वार कर दिया। आपको बता दें कि पीड़ित कांग्रेसी नेता धनंजय मिश्रा अपने बेटे का विवाद सुलझाने गए हुए थे जहां तिलक नाम का व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ कांग्रेसी नेता धनंजय मिश्रा पर चाकुओं से हमला बोल दिया आसपास के रहवासियों की वजह से हौसला बुलंद बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन राजधानी में इस घटना से राजधानी पुलिस के ऊपर सवाल उठना लाजमी हो गया है जिसे लेकर शहर में चर्चा आम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *