सदस्यता अभियान में तेजी लाने ब्लॉक अध्यक्ष ने ली वार्ड कांग्रेस की बैठक.
रायपुर-प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष
मोहन मरकाम के निर्देशानुसार शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे उत्तर विधानसभा के माननीय विधायक कुलदीप जुनेजा जी के आदेशानुसार वीरांगना अवंती बाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी वार्ड 13 में सदस्यता अभियान का अहम बैठक रखा गया। उपरोक्त जानकारी देते हुये ब्लॉक अध्यक्ष श्री सोनी ने बताया जिसमें प्रमुख रुप से 30 जनवरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन धारण किया इसके उपरांत आगे की बैठक को प्रारंभ किया।वीरांगना अवंती बाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय सोनी द्वारा वार्ड क्रमांक 13 राजीव गांधी में बुध से लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को जमीनी स्तर तक जाकर सदस्यता अभियान की जानकारी दी।जिसमें राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 13 के कांग्रेसी कार्यकर्ताओ एवं बूथ के अध्यक्ष ने विश्वास दिलाया। बैठक में सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने बारी बारी अपनी बात रखी ! जिसमें प्रमुख रूप से वार्ड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चित्ररँगा साहू जी के द्वारा कांग्रेस कमेटी गठन के लिए समस्त सीनियर,जूनियर, एवं महिला कांग्रेस युवा कॉग्रेस NSUI सेवादल के कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में योगदान देने की अपील की।बैठक को शहर जिला सचिव माधव छुरा ने संचालन किया। बैठक में प्रमुख रूप से कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता गुलाब मखीजा, बसंत पटेल जी ,शेख इमरान जी,मुस्ताक अली,शरण राज सिंह ठाकुर,रोशन श्रीवास,माधव छुरा,सागर टांडी, अरुण सिंह ठाकुर जी,मुन्ना भैया, राजा खान,कमल धुतलहरे, कीमत दीप, श्याम सिक्का, किशन डोगरी,राजा महानंद, सुनील यादव,इमरान खान,खेमू यादव, पृथ्वी दुबे सहित आदि कॉग्रेस के कार्यकतागण उपस्थित थे!
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार शहर जिले मे सदस्यता अभियान में तेजी लाने ब्लॉक अध्यक्ष ने ली वार्ड कांग्रेस की बैठक

