रायपुर–जिला सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत बोरियाकला धान खरीदी केंद्र पहुंच कर औचक निरीक्षण किया वही धान बेचने आये किसानों से चर्चा कर विभिन्न जानकारियां ली किसानों से उन्होंने चर्चा कर पूछा कि उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं आ रही किसानों के द्वारा संतुष्टि पूर्ण जवाब मिलने के बाद अध्यक्ष ने मौजूद कर्मचारियों से बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता और समय पर धान उठाव की जानकारी ली। धान खरीदी केंद्र में मौजूद कर्मचारी अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया की किसी भी किसान भाई को धान विक्रय करने में परेशानी ना हो सुचारू रूप से धान खरीदी की जाए।मीडिया से चर्चा करते हुए रायपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहां की प्रदेश में सर प्लस धान की खरीदी चल रही है सरकार किसानों के साथ हमेशा खड़ी हुई है किसानों को धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए सरकार की ओर से विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं फल स्वरूप अभी तक किसानों की ओर से किसी भी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई है और प्रदेश सुचारू और व्यवस्थित रूप से धान खरीदी चल रही है।
रायपुर–जिला सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत बोरियाकला धान खरीदी केंद्र पहुंच कर औचक निरीक्षण किया

