गगरेट (7 जनवरी) : प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा चूक को लेकर जिस तरह पंजाब की चन्नी सरकार को बदनाम किया जा रहा है यह बहुत ही निंदनीय है यह बात शुक्रवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया के पूर्व संयोजक देवीलाल ने कहीं देवीलाल ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी की जान को खतरे की नौटंकी का उद्देश्य राज्य में लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकार को गिराना है। देवीलाल ने कहां कि ‘देश के प्रधानमंत्री की जान को कोई खतरा नहीं है। आने वाले पांच राज्यों के चुनावों को मद्दे नजर रखते हुए ऐसी घिनौनी अफवाह फैलाई गई की प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगी बल्कि सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री ने बुधवार को फिरोजपुर में भाजपा की रैली में लोगों की संख्या कम होने के कारण अपना कार्यक्रम रद्द किया। उन्होंने कहा कि रैली स्थल पर खाली कुर्सियों के कारण प्रधानमंत्री सुरक्षा खतरे के तुच्छ कारण का हवाला देते हुए वापस चले गए। चन्नी ने आरोप लगाया कि जिस झूठे बहाने पर प्रधानमंत्री ने अपनी यात्रा रद्द की, पंजाब के लोगों को और किसानों को को बदनाम करने और राज्य में लोकतंत्र की हत्या करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा है कि अगर प्रदर्शनकारी एक किलोमीटर से अधिक दूर थे तो प्रधानमंत्री की जान को खतरा कैसे हो सकता था। देवीलाल में ने कहा कि देश की अखंडता और एकता के लिए कांग्रेस पार्टी ने ही देश के लिए शहीदीयां दि हैं और गांधी परिवार इसकी जीती जागती मिसाल है देश के बच्चे बच्चे को मालूम है कि पंजाबियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। वे कभी भी प्रधानमंत्री के जीवन तथा सुरक्षा के लिए कोई खतरा पैदा नहीं कर सकते।उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है
प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक पांच राज्यों के चुनावों को मद्दे नजर रखते हुए ऐसी घिनौनी अफवाह फैलाई गई : देवीलाल

