नवनिर्वाचित महापौर और सभापति को मुख्यमंत्री ने मिठाई खिलाकर दी जीत की बधाई
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने मुख्यमंत्री को साल भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की
रायपुर-नगर निगम बिरगांव के नवनिर्वाचित महापौर नंद लाल देवांगन सभापति कृपाराम निषाद एवं पार्षदों ने आज मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की यह मुलाकात जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में हुई इस दौरान मुख्यमंत्री ने जीते हुए प्रत्याशियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी वही जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने मुख्यमंत्री को शाल भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, प्रभारी महामंत्री रवि घोष,राजेंद्र साहू, उधो वर्मा आदि मौजूद थे। मुख्यमंत्री निवास जाने के पहले नगर निगम बिरगांव के महापौर नंद लाल देवांगन सभापति कृपाराम निषाद के नेतृत्व में सभी नवनिर्वाचित पार्षद ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा के बास्टल स्थित निवास में पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीण विधायक एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा को जीत की बधाई दी एवं साल भेटकर शुभकामनाएं प्रेषित की इस दौरान पंकज शर्मा ने नवनिर्वाचित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत बिरगांव के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की जीत है।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने मुख्यमंत्री को साल भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की

