समाजिक अंकेक्षण टीम ने किया कोठारिया पंचायत के कार्यों का निरीक्षण

समाजिक अंकेक्षण टीम ने किया कोठारिया पंचायत के कार्यों का निरीक्षण

राजसमंद। पंचायत समिति खमनोर की ग्राम पंचायत कोठारिया में सामाजिक अंकेक्षण समिति के सदस्यों ने नरेगा कार्य स्थल पर पहुंचकर अंकेक्षण किया ।
नाडी निर्माण, ग्रेवल सड़क, श्मशान घाट, चारागाह विकास कार्य, एवं महा नरेगा के तहत करवाए गए समस्त निर्माण कार्यों का मौके पर भौतिक सत्यापन कर रिकॉर्ड माप पुस्तिका से मिलान कर अंतर को रिकॉर्ड किया गया।
सामाजिक अंकेक्षण के सदस्य पप्पू लाल कीर,भावेश जोशी, राजेश पालीवाल, दीपिका पालीवाल, मनीष कुमार सोनी,रोजगार सहायक सचिव भीम राज भील आदि उपस्थित थे।

दिनांक 29-12-2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *