रायपुर,कालीचरण मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान,होगी सख्त कार्रवाई,

रायपुर,कालीचरण मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान,होगी सख्त कार्रवाई,

रायपुर,राजधानी में धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर कालीचरण द्वारा दिये गए विवादित बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है,मुख्यमंत्रीने कहा कि अभी तक बीजेपी के नेताओं की ओर से कोई बयान क्यों नहीं आया? इस पर बीजेपी क्यों मौन है?
सीएम भूपेश बघेल ने कालीचरण महाराज पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ धरती शांति का है,प्रेम का है,भाईचारे का है, गुरु घासीदास की धरती है.जहां उत्तेजक बातें,अहिंसात्मक बातें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. राष्ट्रपिता के बारे में इस तरह की बातें कहना निश्चित रूप से यह दर्शाता है कि उनकी मानसिक स्थिति क्या है.इसकी जितनी निंदा की जाए कम है.प्रशासन की ओर से जितने कड़े से कड़ा कदम हो सकता है उठाया जाएगा.विधि सम्मत कार्रवाई होगी.समाज में जहर घोलने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी एफआईआर दर्ज हो गई है,प्रशासन अपना कार्य कर रहा है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *