रायपुर,राजधानी,धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने 25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारम्भ,

रायपुर,राजधानी,धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने 25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारम्भ,

धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने क्षेत्रवासियों दी करोड़ों की सौगात

रायपुर । धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दोन्देकला पचेडा मार्ग, रैता कुकेरा मार्ग, तिवरैया रैता किरना मार्ग,सारागाव देवरी मार्ग का चौड़ीकरण मरम्मत और पुल पुलिया निर्माण का लगभग 25 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर कार्य का किया सुभारम्भ ।
धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने कहा आज का दिन यहां के निवासियों लिए ऐतिसाहिक दिन है और लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गांव-गांव तक सड़क संपर्क को मजबूत और आवागमन को सुगम बनाने सड़क और पुलों के कामों के लिए पिछले तीन साल में तेजी आई है।
राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है। इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही तेजी से आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है।

आज इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष उत्तरा कमल भारती, जनपद सदस्य उषा अशोक जांगड़े, जनपद पंचायत सदस्य चंद्रिका चंदन बांधे, जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव, लोकेश्वरी वर्मा, डोंदेकला सरपंच प्रतिमा अरविंद ठाकुर, शेखर वर्मा,अमित जांगड़े,राम बंजारे, रोशन पुरी गोस्वामी, खुबी डहरिया, वीरेंद्र वर्मा , राजीव वर्मा, अज्जू वर्मा, आशीष वर्मा, अविनाश शर्मा , डेलू साहू,राजू वर्मा, धन्नू गोस्वामी , सोहन साहू सहित लोक निर्माण विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण और समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *