पिथौरा :- पेंशन के लिए भटक रहे हैं पात्र हितग्राही

पेंशन के लिए भटक रहे हैं पात्र हितग्राही

पिथौरा– पंचायत में पेंशन योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है सालों से विधवा, दिव्यांग एवं वृद्धजन पेंशन राशि पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं ।
शासन एक और पेंशन राशि के माध्यम से पात्र हितग्राहियो का सहायता करने का दावा तो कर रहा है, लेकिन वास्तविक स्थिति कुछ और बयां कर रही है । पंचायत में पेंशन के हितग्राहियों को समय में लाभ दिलाने वाली बात गलत साबित हो रहा है ।

मिली जानकारी अनुसार विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोढरकसा में पात्र हितग्राहियों को भी पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है सालों से पंचायत का चक्कर काट रहे हैं नियमानुसार आवेदन भी पंचायत सचिव के पास जमा किए लेकिन आज तक पेंशन राशि प्राप्त नहीं हुआ फिर भी यहां के दिव्यांग, विधवा एवं वृद्धजन इस योजना का लाभ जरूर मिलेगा यह सोचकर अभी भी हिम्मत नहीं हारें हैं । लेकिन पंचायत प्रशासन भी सार्थक पहल नहीं कर पा रहा है लोग सालों से भटकने के लिए मजबूर हैं।

केस न 1.– ग्राम पंचायत ढोढरकसा के आश्रित ग्राम बहादुरपुर निवासी बसंती जगत ने बताया की उसके पति के देहांत हूए तीन साल हो गये हैं , तब से विधवा पेंशन के लिए पंचायत का चक्कर काट रही है लेकिन आज तक पेंशन राशि नही मिला ।

केस न . 2 – पिताम्बर पिता रेशमलाल ने बताया कि साल भर पहले दूर्घटना में उसके एक हाथ गवाना पङा जिसके कारण वह 70% दिव्यांग है । दिव्यांग पेंशन हेतू पंचायत में आवेदन दिया था लेकिन पंचायत सचिव श्याम सुन्दर पात्र ने 85% दिव्यांग होने पर ही पेंशन मिलेगा कहकर आवेदन वापस कर दिया ।

केस न.3– ईश्वर पिता छोटेलाल ने बताया की उनकी उम्र लगभग 90 वर्ष हो चूका है , लेकिन आधार कार्ड में जन्म तिथि गलत होने के कारण अतिवृध्दा पेंशन योजना का लाभ नही मिल पा रहा है । उनके उम्र के गांव में और भी लोग है जो इस योजना से वंचित हैं ।

पेंशन से संबधित जो भी आवेदन पंचायत में प्राप्त होता है उस आवेदन को जनपद पंचायत पिथौरा में जमा कर दिया जाता है, आगे की कार्यवाही जनपद पंचायत द्वारा की जाती है ।

श्याम सुन्दर पात्र
सचिव
ग्रा.पं.ढोढरकसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *