बिरगांव में कांग्रेस का जनसंपर्क पीसीसी चीफ मोहन मरकाम हुए शामिल

बिरगांव में कांग्रेस का जनसंपर्क पीसीसी चीफ मोहन मरकाम हुए शामिल

बिरगांव/ 13 दिसंबर 2021। छत्तीसगढ़ में इन दिनों नगरी निकाय चुनाव ने जोर पकड़ लिया है, सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है इसी कड़ी में आज बिरगांव नगर पालिका निगम में कांग्रेस पार्टी द्वारा नुक्कड़ सभा कर लोगों से जनसंपर्क किया

इस जनसंपर्क में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी, रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं रायपुर ग्रामीण के प्रभारी राजेंद्र साहू जी, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन जी, रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष ऊधो राम वर्मा जी, रायपुर केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा जी, दुग्ध संघ के अध्यक्ष विपिन साहू जी , मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद जी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा की छत्तीसगढ़ में हो रहे नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से विजयी हो रही है, आज इस नुक्कड़ सभा में आया जनसमूह इस बात का इशारा कर रहा है कि केवल बिरगांव ही नहीं इस देश की जनता बढ़ती हुई महंगाई से परेशान है महंगाई के कुचक्र में फंसाने वाली भाजपा सरकार और भाजपा से त्रस्त हो चुकी है और उन्होंने अब महंगाई से परेशान होकर यह प्रण कर लिया है कि महंगाई हटाना है और भाजपा को भगाना है और अब तो फिर बिरगांव की जनता का उत्साह यह बता रहा है कि आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को माफ नहीं साफ करने का प्रण ले चुकी है और अब न केवल बिरगांव में अपितु पूरे देश में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है

सत्यनारायण ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा के भारतीय जनता पार्टी केवल झूठ की राजनीति करती है और इस बार बिरगांव की जनता उन्हें दिखा देगी कि झूठ का समय अधिक नहीं होता और यहाँ आया जनसमूह इस बात की पुष्टि करता है कि इसबार बिरगांव से भाजपा साफ हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *