सरकारी बैंक रायपुर में किसानों को त्वरित ऋण वितरण – पंकज शर्मा


सरकारी बैंक रायपुर में किसानों को त्वरित ऋण वितरण – पंकज शर्मा

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के प्राधिकृत अधिकारी पंकज शर्मा द्वारा शाखा पिथौरा के कृषक सिघन प्रसाद पटेल ग्राम अरण्ड को आज राशि 20 लाख रुपए का हार्वेस्टर स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया किसान द्वारा प्रसन्नता व्यक्त किया गया कि आज ही सुबह शाखा प्रबंधक प्रमोद मांझी समिति प्रबंधक गुलाब सिंह के साथ रायपुर मुख्यालय में ऋण प्रकरण लेकर आया था और माननीय अध्यक्ष महोदय पंकज शर्मा जी के कुशल निर्देशन एवं सशक्त प्रशासन के अनुपालन में हार्वेस्टर ऋण स्वीकृति आदेश मुझे प्राप्त हुआ है जो छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए शुभ संकेत हैं तत्काल ऋण स्वीकृति होने से किसानों का सहकारी बैंक के प्रति विश्वास बढ़ रहा है
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के प्राधिकृत अधिकारी पंकज शर्मा द्वारा शाखा प्रबंधको को निर्देशित किया गया है कि किसानों के ऋण प्रकरण का निराकरण तत्काल रुप से किया जाए शाखा प्रबंधक बैंक के चयनित मापदण्डों के आधार पर अल्पकालीन मध्यमकालीन एवं दीर्घकालीन ऋण वितरण सुनिश्चित करें समिति एवं बैंक के आर्थिक आर्थिक उन्नयन मे ऋण व्यवसाय सरल सहज एवं त्वरित निर्णय बहुत महत्वपूर्ण है
बैंक की नोडल अधिकारी सुनीता शर्मा ने बताया कि माननीय अध्यक्ष महोदय के निर्देशों के परिणाम स्वरूप शाखाओं में ऋण वितरण में काफी तेजी आई है
प्रेस विज्ञप्ति कृपया प्रकाशनार्थ प्रेषित

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *