प्रदेश प्रभारी व दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल रॉय जी कल सुबह 11 बजे पहुचेंगे रायपुर


26-11-2021
आम आदमी पार्टी,छत्तीसगढ़

प्रदेश प्रभारी व दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल रॉय जी कल सुबह 11 बजे पहुचेंगे रायपुर

आम आदमी पार्टी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कल 27 नवम्बर को दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री व छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी गोपाल रॉय जी सुबह 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुच जाएंगे ।

प्रदेश सचिव उत्तम जयसवाल ने बताया कल सुबह गोपाल रॉय जी के रायपुर पहुँच रहे है उनके भव्य स्वागत की तैयारी पूरी की जा चुकी है। सैकड़ो की सख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुचेंगे।
गोपाल रॉय जी रायपुर सर्किट हाउस में सभी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे व विभिन्न संगठनों व मीडिया के प्रमुख लोगो से उनकी मुलाकात का कार्यक्रम रखा गया है

छत्तीसगढ़ में सभी 90 विधानसभाओं में चलाए गए कार्यकर्ता सम्मेलन पर प्रभारियों व प्रदेश उपाध्यक्ष व सह संगठन मंत्रियों से विस्तृत चर्चा कर भविष्य की रणनीति पर विशेष चर्चा होगी।
28 नवंबर के कार्यक्रम में सभी 90 विधानसभा से पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता शामिल होने के लिए रायपुर पहुचेंगे उनके रुकने व भोजन की व्यवस्थाओं पर प्रदेश पदाधिकारियों ने मिलकर सारी तैयारी का जायज़ा ले लिया है ।
कार्यक्रम में गोपाल राय जी के संबोधन के पश्चात एक पद यात्रा प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के नेतृत्व में शहिद स्मारक भवन से घड़ी चौक तक निकाली जाएगी जिसमें प्रदेश के समस्त पदाधिकारी शामिल होंगे।

अज़ीम खान
प्रदेश मीडिया सहप्रभारी,छत्तीसगढ़
7000278886

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *