ऑक्सिजोंन बनाने के नाम पर भाजपा शासन में तोड़ी गई थी चालीस से अधिक दुकानें

ऑक्सीजन पीड़ित व्यापारियों को मिला न्याय

ऑक्सिजोंन बनाने के नाम पर भाजपा शासन में तोड़ी गई थी चालीस से अधिक दुकानें

भूपेश सरकार में फिर से मिलेगा रोजगार

रायपुर 26/नवम्बर/2021 काली माता वार्ड पार्षद अमितेष भारद्वाज ने बताया प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भाजपा शासन में चार वर्ष पूर्व खालसा स्कूल के सामने 70 से अधिक दुकानों को ऑक्सिजोंन बनाएं जाने के नाम पर बिना किसी मुआवजा व व्यवस्थापन के बुलडोजर चला तोड़ दिया गया था। पीड़ित दूकान स्वामियों को चार वर्षों के बाद आज न्याय मिला है,जो की विगत चार वर्षों से दर-दर अपने न्याय व अपना अधिकार पाने के लिये भटक रहे थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार,रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप सिंग जुनेजा एवं रायपुर निगम मेयर एजाज ढेबर के प्रयास से वापस रोजी रोटी कमाने उचित व्यवस्थापन के साथ ही लंबी लड़ाई के बाद न्याय मिल सका है।
कालीमाता वार्ड 11 स्थित क्रिस्टल आर्किड के सामने पीड़ित दुकानदारों को दुकान बनाकर दिया जाने के फैसले पीड़ित दुकानदारों नें विधायक श्री जुनेजा,मेयर श्री ढेबर व स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया है इस न्याय के बाद बेरोजगारी का दंश झेल रहे दुकानदारों को वापस रोजगार भी उपलब्ध होगा व निगम को राजस्व की प्राप्ति भी हो सकेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *