धान खरीदी में किसी भी प्रकार की बहानेबाजी नही चलेगी-पलविंदर सिंह पन्नू,रायपुर शहर अध्यक्ष


16.11.2021
आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़

फसलों को हुए नुकसान पर किसानों को 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार-कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष

धान खरीदी में किसी भी प्रकार की बहानेबाजी नही चलेगी-पलविंदर सिंह पन्नू,रायपुर शहर अध्यक्ष

आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने आज प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सरकार से मांग की है कि जिस प्रकार दिल्ली की केजरीवाल सरकार फसलों के होने वाले नुकसान पर प्रति एकड़ 20 हजार रुपये मुआवजा देती है वैसे ही छत्तीसगढ़ सरकार भी घोषणा करे बरसात हो जाने की वजह से किसानों की तैयार फसलें पानी मे भीग कर खराब हो गई है ऐसे में उन किसानों को 20 हजार रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा मिले ।

कोमल हुपेंडी ने कहा की पहले ही भूपेश सरकार एक माह देर से धान खरीदी शुरू कर रही है वही सहकारी समितियों की हड़ताल के चलते धान खरीदी में किसानों के पंजीयन की समस्या भी अबतक बरकरार है ।

रायपुर शहर अध्यक्ष पलविंदर सिंह पन्नू ने कहा सरकार को किसानों का एक एक दाना धान खरीदी करना होगा पानी मे भीग चुके धानो को भी पूरी कीमत में खरीदना होगा । धान खरीदी में देर होने की वजह से किसानों को पहले ही आर्थिक समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है ऐसे में सरकार का धान खरीदी में किसी भी प्रकार का बहाना बर्दास्त नही किया जाएगा फिर चाहे समस्या बारदाने की हो या भीगे हुए धान की , सरकार जल्द से जल्द व्यावस्था दुरुस्त करे।

अज़ीम खान
प्रदेश मीडिया सहप्रभारी
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
7000278886

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *