15.10.2021
आम आदमी पार्टी,छत्तीसगढ़
सभी घायलों को मिले उचित इलाज-कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष
मृतकों के परिवार को मिले 1-1 करोड़ की सहायता राशि-अज़ीम खान,प्रदेश मीडिया सहप्रभारी
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की घटना पर आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी व प्रदेश मीडिया सहप्रभारी अज़ीम खान ने दुख जताया है. उन्होंने घटना की जांच कर दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की हैं. इसके साथ ही घायलों को बेहतर इलाज मुहैय्या कराने सरकार से निवेदन किया है.
आप नेताओ ने मीडिया के माध्यम से भुपेश बघेल सरकार से मांग की है कि मृतकों के परिजनो को तत्काल 1 करोड़ की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा करे छत्तीसगढ़ सरकार, साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो।
अज़ीम खान
प्रदेश मीडिया सहप्रभारी, छत्तीसगढ़
7000278886

