भारत रक्षा मंच द्वारा विजयदशमी पर्व पर प्रशासन से जंग जीतने वाले योद्धाओं का किया गया सम्मान
रायपुर,15 अक्टूबर 2021।भारत रक्षा मंच द्वारा आज विजयदशमी पर्व पर बीटीआई ग्राउंड में लगातार 73 वर्षो से खम्हारडीह दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रशासन के अड़ियल रवैय्ये के बावजूद समिति द्वारा सत्य की लड़ाई लड़कर जीत हासिल करने पर भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव,पार्षद रोहित साहू,समिति के अध्यक्ष जगदीश साहू,मोंटू साहू,गोपेश साहू, चिंटू साहू,मंडल अध्यक्ष अर्चना शुक्ला, महामंत्री दलविंदर सिंह बेदी, प्रवीण साहू का मंच के संयोजक राजकुमार राठी एवं प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश संयोजक राजकुमार राठी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सरकार के इशारे पर पूरा प्रयास किया गया कि किसी भी प्रकार से विगत 73 वर्षों से चली आ रही रावण दहन की परंपरा को बाधित किया जाए परंतु भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय श्रीवास्तव एवं पार्षद रोहित साहू, जगदीश साहू के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता द्वारा बीटीआई का घेराव कर सड़क पर बैठकर उस समय तक धरना दिया गया जब तक प्रशासन द्वारा उन्हें रावण दहन कार्यक्रम की अनुमति नही दी गयी। इस प्रकार से समिति की रावण दहन की परंपरा जिससे हम यह संदेश देते है कि सत्य परेशान हो सकता है परंतु पराजित नहीं।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन मुंदडा,गौरीशंकर श्रीवास, राजेश गुप्ता,मंजुल मयंक श्रीवास्तव, शिबू शुक्ला, डॉ.विवेक श्रीवास्तव, अखिल चटर्जी, किशोरचंद नायक, पार्षद सरिता वर्मा, सीमा साहू,नितिन शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

