जशपुर जिले के पत्थलगांव की घटना पर एक करोड़ मुवावजा दे भूपेश बघेल-उत्तम जायसवाल प्रदेश सचिव आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़


आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

जशपुर जिले के पत्थलगांव की घटना पर एक करोड़ मुवावजा दे भूपेश बघेल-उत्तम जायसवाल प्रदेश सचिव आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी ने विज्ञप्ति जारी कर जशपुर जिले के पत्थलगांव में हुए घटना के मृतकों के परिजनों एक करोड़ व घायलों को दस लाख रुपये मुवावजा देने की मांग की है।

आपको बता दे कि आज जशपुर जिले के पत्थलगांव में देवी विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं के ऊपर एक कार सवार ने भरी भीड़ पर गाड़ी चढ़ा दी जिससे मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गयी व बीस से अधिक लोग घायल हो गए घटना के बाद कार में सवार दो युवक कार छोड़कर भाग गए ।

उक्त घटना पर पार्टी के प्रदेश सचिव ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें आस्वस्त करें कि घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करेंगे व मृतकों के परिजनों को एक करोड़ मुवावजा व घायलों के परिजनों को दस लाख रुपये देवें।

पार्टी नेता उत्तम जायसवाल ने कहा है कि जब मुख्यमंत्री अन्य प्रदेश की घटना पर जाकर उनके परिजनों से मिलकर उन्हें पचास लाख रुपये मृतकों के परिजनों को दे रहे है तो यह तो अपने प्रदेश के लोग है इनके वोट से वे मुख्यमंत्री बने है उन्हें इस घटना पर उतनी ही गंभीरता दिखानी होगी जितनी उन्होंने अन्य प्रदेश की घटना पर दिखाई हैं।

अगर मुख्यमंत्री इस मामले पर अपनी गंभीरता नही दिखाते तो आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में इसका व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगी।

अज़ीम खान
प्रदेश मीडिया सहप्रभारी, छत्तीसगढ़
7000278886

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *