वर्तमान सरपंच और भूतपूर्व सरपंच केजरीवाल मॉडल से प्रभावित होकर हुए पार्टी में शामिल-


दिनाँक-8/10/2021
आम आदमी पार्टी बस्तर, छत्तीसगढ़

वर्तमान सरपंच और भूतपूर्व सरपंच केजरीवाल मॉडल से प्रभावित होकर हुए पार्टी में शामिल

चित्रकोट विधानसभा से विधायक सांसद मंत्री होने के बावजूद आज भी जनता पेयजल हेतु त्रस्त-तरुणा साबे बेदरकर

तोकापाल ब्लॉक की समस्याओं को लेकर जल्द करेंगे आंदोलन-दंति राम पोयम

आम आदमी पार्टी चित्रकोट विधानसभा की तोकापाल ब्लॉक की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू मंडावी के नेतृत्व में सिरिसगुड़ा में सपन्न हुई।
इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य रूप से बस्तर जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने की।
तरुणा साबे बेदरकर ने बताया कि आम आदमी पार्टी जिला बस्तर इकाई द्वारा 2 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में भी केजरीवाल माह सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत हर विधान के हरेक पंचायत तक पहुँच कर बैठक लेते हुए लोगो को जॉइनिंग कराई जा रही है।आज तोकापाल ब्लॉक के सिरिस गुड़ा पंचायत में संगठन विस्तार हेतु बैठक की गई जिसमें 150 नए सदस्यों ने पार्टी की विचार धारा से प्रभावित होकर सदस्यता ली।सिरिस गुड़ा में इस बैठक के दौरान कार्यकर्तओं की ब्लॉक्,मण्डल और बूथ लेवल की नियुकि भी की गई ।भूतपूर्व सरपंच जमुना बाई बघेल और वर्तमान सरपंच श्यामू राम पोडमी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली ।पार्टी ने जमुना बाई बघेल को ब्लॉक महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया वन्ही सरपंच श्यामू राम पोडमी को तोकापाल ब्लॉक प्रभारी के पद से नवाजा।
बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष दंति पोयम ने कहा कि चित्रकोट विधानसभा से विधायक मंत्री सांसद होने के बावजूद भी मूलभूत सुविधाओं के लिए यंहा के गांवों में लोगों को तरसना पड़ रहा है।आज़ादी के 70 सालों तक कांग्रेस का राज रहा फिर ये सरकारे लोगो को पानी तक नही पिला पा रही है।
सुखमन चित्रकोट अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ के स्कूल अच्छे हैं का दम्भ भरने वाली कांग्रेस सरकार के सभी नेता इस गांव में आकर देखे की शिक्षा की क्या व्यवस्था है । यंहा से सांसद होने के बाबजूद पढ़ाने के लिए शिक्षक भी नही।
इस बैठक के दौरान लोगो ने अपनी समस्या बताई जिसे चिन्हांकित कर लिया गया है और इस पंचायत की समस्या को लेकर आप आदमी पार्टी जनता को लेकर उग्र आंदोलन की रूप रेखा तैयार करेगी।बैठक के दौरान दोनों सरकारों के प्रति रोष बहुत ज्यादा देखने को मिला।सभी आज बदलाव चाहते हैं और दिल्ली मॉडल केजरीवाल को तीसरे विकल्प के रूप में देख रहे हैं।
आरती पटनायक जिला महिला अध्यक्ष ने बताया कि आज लगभग 20 महिलाओं ने भी पार्टी की सदस्यता ली जिसमे से 4 लोगो को पार्टी के महिला मोर्चा में अलग अलग पद दिया गया।
इस बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर के साथ,जिला उपाध्यक्ष दंति राम पोयम,जिला महिला अध्यक्ष आरती पटनायक,चित्रकोट विधानसभा अध्यक्ष सुखमन,सँगठन मंत्री बासु कश्यप ,तोकापाल ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू मंडावी समेत ब्लॉक और मण्डल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

आप मीडिया सेल
जिला बस्तर,छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *