बृजमोहन अग्रवाल को पार्टी से तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करे भाजपा- कोमल हुपेंडी

प्रेस विज्ञप्ति
*27.09.2021

बृजमोहन अग्रवाल को पार्टी से तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करे भाजपा- कोमल हुपेंडी

किसानों से माफी मांगे अग्रवाल व भाजपा- कोमल हुपेंडी

कल आम आदमी पार्टी पूर्व मंत्री ब्रजमोहन अग्रवाल के घर का करेगी घेराव- कोमल हुपेंडी प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी

जिस प्रकार पूर्व मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता कहे जाने वाले बृजमोहन अग्रवाल ने बयान दिया है वो बेहद ही दुर्भाग्यजनक है निंदनीय है एक तरफ केंद्र में बैठी भाजपा सरकार किसानों के आंदोलन को जो लगातार विगत 10 माह से चल रहा है उसकी अनदेखी कर रही है और दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के उनके नेता आज किसानों के आंदोलन को नक्सलवादियों का आंदोलन जैसे आपत्तिजनक बयान देते है ये उनकी मानसिकता को दर्शाता है कि वे किस मानसिकता के है जिस अन्नदाता के द्वारा उगाए अनाज का सेवन करते है उसी अन्नदाता को नक्सल कहना गलत है ।

आम आदमी पार्टी बृजमोहन अग्रवाल के बयान की तीव्र निंदा करती है और चेतावनी देती है कि यदि उन्होंने देश के किसानों से माफी नही मांगी तो हम उनके निवास का घेराव करेंगे व जरूरत पड़ने पर भाजपा के कार्यालय का भी घेराव करेंगे ।

अज़ीम खान
प्रदेश मीडिया प्रभारी, छत्तीसगढ़
7000278886

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *