छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे ने नगरीय निकाय एवम श्रम मंत्री माननीय डॉ शिव कुमार डहरिया के पिता सेवानिवृत्त प्राचार्य आशा राम डहरिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। प्रदेष कांग्रेस सचिव राजेन्द्र बंजारे ने मंत्री शिव डहरिया जी के गृह ग्राम छछानपहरी अभनपुर पहुचकर स्वर्गीय आशाराम डहरिया के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होकर मृत आत्मा को मिट्टी दिए।यहाँ यह बताना लाजिमी होगा कि आशाराम डहरिया का देर रात निजी अस्पताल में इलाज के दौरान स्वर्गवास हो गया। वे 81 वर्ष के थे । कॉन्ग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने बाबूजी आशाराम डहरिया के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
मंत्री शिव डहरिया जी के पिता आशाराम डहरिया जी के निधन पर शत शत नमन ।कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे

