महासमुंद :- उद्यानिकी विभाग में पदस्थ सहायक संचालक निधान सिंह कुशवाहा निलंबित संसदीय सचिव की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई,

महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की शिकायत के बाद उद्यानिकी विभाग में पदस्थ सहायक संचालक निधान सिंह कुशवाहा को प्रभारमुक्त कर दिया गया है। वही उनके स्थान पर बलौदाबाजार में पदस्थ आएस वर्मा को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर

ने उद्यानिकी विभाग में पदस्थ सहायक संचालक निधान सिंह कुशवाहा द्वारा निरंतर अनियमितता की शिकायत उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी संचालक से की थी। जिसके जांच पश्चात तत्काल सहायक संचालक निधान सिंह कुशवाहा को निलंबित कर दिया। उनके स्थान पर सहायक संचालक पद पर आरएस वर्मा को सहायक संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *