नेताओं का संरक्षण, अधिकारियों की मिलीभगत इस कदर हावी?…. बैखौफ भरी बरसात में सिर्री पंचायत के बम्हनी नदी से दिनदहाड़े रेत निकाल रहे माफिया
Korba- कोरबा जिले में रेत का अवैध उत्खनन ,परिवहन , एवम सप्लाई लगातार जारी है. कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के ग्राम सिर्री बम्हनी नदी रेत खदान से सिर्री पंचायत के छट्टनपारा होते हुए धड़ल्ले से रेत का खनन कर सीसी रोड़ एवम अन्य जगहों पर सप्लाई खुलेआम किया जा रहा है !! . बता दें कि एनजीटी के नियम अनुसार बरसात में रेत का खनन और परिवहन दोनों ही पूरी तरह से वर्जित है. बावजूद इसके नेताओं का संरक्षण, व अधिकारियों की मिलीभगत इस कदर हावी है की …. भरी बरसात में सिर्री पंचायत के बम्हनी नदी से दिनदहाड़े खनन माफिया लगातार यहां आकर रेत का अवैध उत्खनन कर रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया की सिर्री एवम आसपास नदियों से पूरे दिन रेत खनन कर खुलेआम रोड से परिवहन किया जाता है किंतु प्रशासन को यह दिखाई नही दे रहा है जिससे यह बोलना गलत नही होगा की यह पूरा खेल पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि नदियों से रेत निकालने को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देशों के पालन में 15 अक्टूबर तक खनन प्रतिबंधित रहता है। नदियों में अन्य जीवों को नुकसान की दृष्टि से लगाए इस प्रतिबंध का असर जिले की नदियों में नहीं दिख रहा है।जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शासन और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों की धज्जियाँ उड़ाते हुए रेत खोदी जा रही है , रेत का अवैध उत्खनन जोर-शोर से चल रहा है… पहले बैरा , अब सिर्री पंचायत के नदी से बम्हनी हर दिन 50 से100 ट्रैक्टर रेत का अवैध उत्खनन कर अवैध परिवहन किया जा रहा है.!! जानकारों के मुताबिक विभागीय उदासीनता एवम पुलिस की मिलीभगत के कारण ही जिले में रेत माफिया की सक्रियता बढ़ रही है. किसी भी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं होने से अवैध रेत उत्खनन का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है. वही हाल ही में पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम के निर्देश पर बैरा रेत माफिया पर कार्रवाई की थी. तब अधिकारियों ने मौके से कुछ वाहनों को भी जब्त किया था जिसके बाद रेत माफिया में हड़कंप मचा हुआ था, रेत माफिया कुछ समय तक शांत रहे. लेकिन उसके बाद अब फिर अवैध उत्खनन का काम जोरों पर है. ..नदी से रेत को निकालकर अवैध सप्लाई सरकारी कार्यों तक में किया जा रहा है ..हैरानी की बात ये है सभी विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.!!!
पसान थाना प्रभारी
वही अवैध परिवहन की जानकारी जब पसान थाना प्रभारी को फोन द्वारा दी गई तो उन्होंने कार्यवाही से साफ इंकार करते हुए कहा की खनिज विभाग से संपर्क करो मैं कुछ नही कर सकता …!!जबकी एक हफ्ते पहले कोरबा एसपी भोजराम पटेल सर द्वारा बोला गया था की अवैध खनन एवम परिवहन की जानकारी नजदीकी थाने में दीजिए तत्काल कार्यवाही की जाएगी .. एसपी के निर्देश का उलंघन किया जा रहा ..

