ब्रेकिंग: NSUI के संघर्षों की जीत ,विश्विद्यालय की हार,ऑनलाइन होंगे एग्जाम

ब्रेकिंग: NSUI के संघर्षों की जीत ,विश्विद्यालय की हार,ऑनलाइन होंगे एग्जाम

रायपुर,2 सितंबर 2021। लगातार एक महीने से हर एक दिन अनोखे तरीके से NSUI द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय में ऑनलाइन परीक्षा कराने के लिए अनोखे तरीके से धरना,प्रसर्शन किया जा रहा था ! उसी कड़ी में 31/08/2021 को NSUI द्वारा महाआंदोलन के रूप में विशाल डरना प्रदर्शन किया गया जिसमे प्रदेश के हर जिलों से लगभग 5000 कार्यकर्ताओं एवं छात्रों के साथ विश्विद्यालय में कुलपति एवं विश्विद्यालय प्रसाशन के तानाशाही रवैये के खिलाफ जमकर 7 घंटों तक प्रदर्शन किया जिसके बाद भी विश्विद्यालय प्रसाशन अपने रवैये पर अडिग रहा और छात्रों की बात नहीं सुनी !! जिसके बाद NSUI द्वारा कुलपति के तानाशाही रवैये के को देखते हुए सरकार का दरवाजा खटखटाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था , NSUI छात्रनेताओं ने उच्चशिक्षा मंत्री उमेश पटेल से मिल कर छात्रों की परेशानी से अवगत कराया और उनसे विश्विद्यालय द्वारा छात्रों के साथ जो दुर्व्यवहार किया जा रहा है उसमे हस्तक्षेप करने को कहा ! जिसके बाद मंत्री ने उन्हें आश्वाशन दिया की NSUI की मांग को प्रमुखता से प्रदेश सरकार सुनेगी और मांग को पूरा करेगी जिसके बाद आज शाम ऑनलाइन परीक्षा (ब्लेंडेड मोड ) से करने का निर्णय पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय द्वारा लिया गया और NSUI की मांग पूरी हुई ! छात्रनेताओं ने बताया की प्रदेश के 1 लाख 80 हजार छात्रों ने जो भरोसा NSUI पे जताया था वो आज पूरा हो गया है और हमारा संगठन ही ऐसा संगठन है जिसने सदैव छात्रों की समस्या उठायी और उनके लिए लड़ाई लड़ी , आज भी जो बड़ी लड़ाई हमने जीती है उससे फिर यह साबित हो गया है की हमारा संगठन ही प्रदेश का सबसे बड़ा और अपनी बातों को पूरा कराने वाला संगठन है !!
इस कार्यक्रम में मुख्या रूप से जिलामहसचिव हरिओम तिवारी , जिलामहसचिव निखिल वंजारी , जिलामहसचिव प्रशांत गोस्वामी , महताब हुसैन , कुणाल दुबे , राजकुमार यादव , अंकित शर्मा ,वैभव , मोंटी , गावेश , शेख इमराम , लुक्का , प्रशांत , मिहिर , लक्की , दिव्यांश ,हर्ष,आदित्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *