पीड़ित ठेका कामगार मजदूर को एसईसीएल प्रभारी इंजीनियर ठेकेदार और ठेकेदार के आदमी द्वारा साजिश षड्यंत्र रचकर काम से निकाला

पीड़ित ठेका कामगार मजदूर को एसईसीएल प्रभारी इंजीनियर ठेकेदार और ठेकेदार के आदमी द्वारा साजिश षड्यंत्र रचकर काम से निकाला

ठेका मजदूर पीड़ित रोमियो भारती के आरोपों को ठेकेदार ने न्यूज़ पेपर में अपनी गलत कार्यों को छुपाने के लिए गलत बयान दिया

पीड़ित ठेका कामगार मजदूर रोमियो भारती के ऊपर एसईसीएल बैकअप सेक्शन के प्रभारी इंजीनियर ओमकर्ष मीना ठेकेदार एस एन अग्रवाल और ठेकेदार के आदमी दीपक सूर्यवंशी तीनों मिलकर आरोप लगाया है कि ठेका मजदूर रोमियो भारती ठीक से काम नहीं करता, ठीक से ड्यूटी नहीं आता है और अधिकतर छुट्टी मारता है जबकि पीड़ित ठेका कामगार मजदूर का कहना है कि केंद्र व राज्य सरकार के श्रम विभाग के द्वारा जारी सर्कुलर कुशल अर्द्ध कुशल ठेका कामगारों का मासिक दर को सुनिश्चित करने की मांग करने पर बैकअप सेक्शन प्रभारी इंजीनियर ठेकेदार और ठेकेदार के आदमी के द्वारा अपने कार्यालय में बुलाकर नेतागिरी करते हो कहते हुए गंदी गंदी गाली गलौज मारपीट और अपनी मां के दवाई के लिए ₹2000 रखा था उसे लूट लिया ।

पीड़ित ने बताया कि 9 माह पूर्व समाज सेवी मनीराम भारती ने गेवरा खदान के मुहाने पर वैकल्पिक रोजगार और भूविस्थापितों की जायज मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन 2 माह तक धरना प्रदर्शन आंदोलन किया था जिसने समक्ष एसईसीएल के अधिकारी की उपस्थिति में यह समझौता हुआ था कि क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को एसईसीएल अंतर्गत मैकनिकल
इलेक्ट्रिकल सिविल डीजल, डोजर, डंपर सेक्शन तथा प्राइवेट कंपनियों में बेरोजगार युवाओं को बीटीसी प्रशिक्षण करवा कर कामों के कार्यों के हिसाब से वैकल्पिक रोजगार का प्रबंध किया जाएगा इसमें 5 व्यक्तियों के पास बीटीसी का परीक्षण प्रमाण पत्र था और उसी समय एसईसीएल के अधिकारी के कहने पर 5 लोगों को गेवरा खदान के बेल्ट पट्टे पर ऑपरेटर पद में काम में रखें और बांकी 100 व्यक्तियों का बीटीसी प्रशिक्षण होने के उपरांत उनको काम में लिया जाएगा लेकिन आज तक उन्हें काम पर नहीं रखा ।

पीड़ित ठेका कामगार मजदूर रोमियो भारती ने ठेकेदार की उपस्थिति रजिस्टर पर उपस्थिति पूरा होने के बावजूद भी ठेकेदार के कहने पर ठेकेदार के आदमी के द्वारा हफ्ते में जबरन का एक या 2 दिन छुट्टी करने के लिए ठेका कामगार मजदूरों को दबाव बनाता तथा उस दिन की छुट्टी का पैसा भी नहीं दिया जाता छुट्टी नहीं करने पर ठेकेदार के आदमी के द्वारा काम से निकाल दिया जाता है जिसकी शिकायत दीपका थाना पहुंचकर 25 जुलाई 2021 और 27 अगस्त 2021 को ठेकेदार के द्वारा अपने गलत कार्यों को छुपाने के लिए ऐसा उन्होंने न्यूज़ पेपर में बयान दिया है पीड़ित के द्वारा ऐसा शिकायत दीपका थाना प्रभारी से किया गया है ।

                 *मनीराम भारती*
                   *समाज सेवी*
               *हरदीबाजार कोरबा*
                     *छत्तीसगढ़*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *