स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के तहत ऑनलाइन आयोजन

मेरा देश – मेरी जिम्मेदारी

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के तहत ऑनलाइन आयोजन

डॉ मृणालिका ओझा ने “शहीद वीर नारायण सिंह” की गाथा सुनाई

आर एच डालमिया यू ट्यूब चैनल के तत्वावधान एवं लखनऊ के श्री विवेक मिश्रा जी के संयोजकत्व में “मेरा देश- मेरी जिम्मेदारी, मेरी संस्कृति – मेरा अभिमान” शिर्षक लाइन के तहत बतौर संयोजक ‘भारत वर्ष के क्रान्तिकारियों के विषय में लोगों को जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से साप्ताहिक दृष्टि से वर्ष भर चलने वाली ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित की जा रही है।’
रविवारीय आयोजन की दूसरी कडी में रायपुर की डॉ मृणालिका ओझा ने जहां सोनाखान के वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह जी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके अदम्य साहस एवं अंग्रेजों के विरुद्ध उनके द्वारा लडी गई लड़ाइयों के बारे में अपनी बात रखी, वहीं मेघालय के डॉ श्याम बाबू शर्मा ने वहां के स्वतंत्रता सेनानी ‘यू तिरोत सिंग’ के बारे में जानकारी साझा की।

श्री डालमिया ने बताया कि साल भर तक लगभग प्रति रविवार आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 75 स्वतंत्रता संग्राम के शहीद सेनानियों की कहानियां प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने वक्ताओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

डॉ मृणालिका ओझा
नारायणी साहित्यिक संस्थान
छत्तीसगढ
7415017400
8770928447

राजेन्द्र ओझा
नारायणी साहित्यिक संस्थान
चरामेति फाउंडेशन
छत्तीसगढ
9575467733
8770391717

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *