स्वतंत्रता दिवस पर मंजुल मयंक श्रीवास्तव जिला संयोजक भारतीय जनता पार्टी सुचना का अधिकार प्रकोष्ठ ने दी,बधाई वा शुभकामनाएं

रायपुर :- मयंक श्रीवास्तव जिला संयोजक भारतीय जनता पार्टी सुचना का अधिकार प्रकोष्ठ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देशवासियों, सेना के जवानों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि 15 अगस्त 1947 को आज ही के दिन हमारा देश गुलामी से मुक्त हुआ था और स्वतंत्रता की ताजी हवा में सांस ली थी। अनेक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समर्पण, त्याग और बलिदान से देश को आजादी मिली। मैं इस अवसर पर उन समस्त महापुरूषों को नमन करता हूं। इस आजादी को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए हमारे सेना के जवानों और पुलिस कर्मियों ने भी अपनी शहादत दी है। मैं उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और नमन करता हूं। इस समय हम देश की आजादी के 75वें वर्ष के अवसर को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। इस अवसर पर आग्रह है कि आजादी के समस्त नायकों को याद करें और उनसे प्रेरणा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *