अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मानव अधिकार संगठन के मीडिया विभाग के चेयरमैन बने शुभम ललवानी
राजनांदगाँव के युवा नेता शुभम ललवानी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मानव अधिकार संग़ठन के यूथ विंग के मीडिया विभाग का चेयरमैन बनाया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी की अनुसंशा पर यूथ विंग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री नील गैलियर ने उनकी नियुक्ति की है। श्री ललवानी पूर्व में भी बहुत से महत्वपूर्ण पदों पे रह कर कार्य कर चुके है। श्री ललवानी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बहुत ही करीबी माने जाते है। उनकी नियुक्ति पर पूरे प्रदेश में उनके समर्थकों में भारी उत्साह है।

