प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने भुनेश्वर बघेल एवं चंद्रदेव राय का आभार व्यक्त किया

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने भुनेश्वर बघेल एवं चंद्रदेव राय का आभार व्यक्त किया

रायपुर। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरोत्तम धृतलहरे ने बताया कि सतनाम धर्मशाला मड़वा गिरौदपुरी में विभिन्न विकास कार्यो के लिए भुवनेश्वर बघेल अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छग द्वारा एवं चन्द्रदेव राय विधायक बिलाईगढ
एवं संसदीय सचिव छग शासन के अनुशंसा पर 20 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान किया गया है। अध्यक्ष भूनेश्वर बघेल एवं चन्द्रदेव राय विधायक बिलाईगढ को इस पुनीत विकास कार्य के लिए 20 लाख की स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोशले, संघर्ष समिति सदस्य अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र, कार्यकारिणी सदस्य युवा प्रकोष्ठ हेमंत बंजारे, कृष्णा कोशले, पप्पू बंजारे, द्वारा रायपुर सर्किट हाउस पहुंच कर भुनेश्वर बघेल को
धन्यवाद सहित आभार व्यक्त किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *