नगर निगम ज़ोन कमिश्नर की निष्क्रियता के चलते प्रगति नगर में हज़ारों नागरिकों का जीवन संकट में पड़ा

नगर निगम ज़ोन कमिश्नर की निष्क्रियता के चलते प्रगति नगर में हज़ारों नागरिकों का जीवन संकट में पड़ा

रायपुर,4 अगस्त 2021।बड़ा अशोक नगर गुढ़ियारी में एक निगरानीशुदा बदमाश द्वारा संचालित अवैध डेयरी पर निगम प्रशासन राजनीतिक दबाव के चलते कार्यवाही करने में बेबस नज़र आ रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि एक निगरानीशुदा बदमाश व्यक्ति द्वारा एक गाय को शासकीय ज़मीन पर बांध कर अवैध डेयरी व्यवसाय की शुरुवात की गई, बाद में उसे विशाल रूप देते हुए उसमें 15 मवेशियों को रखकर अवैध डेयरी व्यवसाय का नगर निगम के नियमों का उल्लंघन कर व्यवसाय किया जा रहा है। इस बात की शिकायत स्थानीय नागरिकों द्वारा जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव से करने पर कमिश्नर ध्रुव द्वारा तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए नगर निगम अमले को मौके पर भेजकर अवैध डेयरी को हटाने के लिए निर्देशित किया परंतु एक स्थानीय नेता के फ़ोन के बाद पूरा निगम प्रशासन बिना कार्यवाही किए बेरंग लौट गया जिससे क्षेत्र के नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

एक स्थानीय नागरिक ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि यहां पर कभी भी बीमारी का संक्रमण बृहद रूप से फैल सकता है जिसकी ज़िम्मेदारी निगम प्रशासन को उठानी पड़ेगी। लगातार हो रही बारिश में वैसे भी बीमारियों का संक्रमण सबसे अधिक इसी मौसम में होता है जिससे स्थानीय नागरिक बड़ी दुविधा में जीवन यापन कर रहे है। स्थानीय नागरिकों ने ज़ोन द्वारा कार्यवाही नहीं करने पर महापौर,नगर निगम कमिश्नर एवं जिलाधीश रायपुर से कर स्थानीय जोन कमिश्नर द्वारा अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं करने की शिकायत करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है को नगर निगम प्रशासन द्वारा गोकुल नगर का निर्माण कर शहर से बीमारी का संक्रमण देखते हुए शिफ्ट किया जा चुका है, उसके बावजूद चल रही के अवैध डेयरियों पर भी विभिन्न ज़ोन अंतर्गत कार्यवाही कर उन्हें भी शिफ्ट किया जा चुका है परंतु बड़ा अशोक नगर के प्रगति नगर में संचालित अवैध डेयरी के मामले में निगम प्रशासन का मौनधारण कई प्रकार के संदेह को जन्म दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *