रायपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा की मध्यस्था में रजिस्टर हिमशिखर गुप्ता से चर्चा के बाद सहकारी समिति कर्मचारी संघ द्वारा हड़ताल स्थगित

रायपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा की मध्यस्था में रजिस्टर हिमशिखर गुप्ता से चर्चा के बाद सहकारी समिति कर्मचारी संघ द्वारा हड़ताल स्थगित

रायपुर :- छत्तीसगढ़ के समस्त जिला सहकारी समितियों के कर्मचारी 5 सूत्री मांग को लेकर हड़ताल पर थे। कल नया रायपुर में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में सहकारी समिति का प्रतिनिधिमंडल सहकारिता मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह जी, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा जी, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर जी से मुलाकात कर मांग को लेकर चर्चा की।
सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह जी वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा जी एवं अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर जी के निर्देश पर आज रायपुर जिला सहकारी बैंक में अध्यक्ष पंकज शर्मा जी एवं पंजीयक हिमशिखर गुप्ता के साथ सहकारी कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल से विस्तार पूर्वक चर्चा कर मांगों पर यथाशीघ्र विचार करने का आश्वासन दिया।

गौरतलब है की कर्मचारियों की प्रमुख मांग सुखद और शॉर्टेज की बात को लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के दिशा निर्देश पर बनी मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक में सहकारी समिति कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल को आमंत्रित किये जाने के साथ साथ सहकारी कर्मचारियों की अन्य मांगों पर भी उप समिति की बैठक में गंभीरता विचार किया जाएगा। आज बैठक में हुई चर्चा के बाद कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने अपनी हड़ताल वापस ले कर सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह जी वरिष्ठ विधायक सतनारायण शर्मा जी अपेक्स बैंक के अध्यक्ष हां चंद्राकर जी बैजनाथ चंद्राकर जी जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा जी सहित अन्य सहकारी नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *