छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी बीरेंद्र कुमार चंद्रवंशी के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी बीरेंद्र कुमार चंद्रवंशी के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित रायपुर शहर क्षेत्र में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी श्री बीरेंद्र कुमार चंद्रवंशी के सेवानिवृत्त होने पर रायपुर ओ एन्ड एम संभाग के कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बीरेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने विद्युत वितरण कंपनी में 41 वर्ष कार्य किया है और इस डिवीजन में 10 वर्षो तक सेवा प्रदान किया है। विदाई समारोह में कनिष्ठ यंत्री नरोत्तम धृतलहरे ने बीरेंद्र कुमार चंद्रवंशी को शॉल – श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेट कर सम्मानित किया। नरोत्तम धृतलहरे ने श्री चंद्रवंशी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री चंद्रवंशी विनम्र स्वभाव व मृदुभाषी होने साथ साथ सामंजस्य बनाये रखते हुए अपने कार्यों का जिस खूबसूरती से निर्वहन किया हैं यह हम सबके लिए अनुकरणीय है। उन्होंने जिस सहजता और धैर्य के साथ परिस्थितियों से सामंजस्य स्थापित कर अपने दायित्वों का निर्वहन किया है वह निश्चित रूप से हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
विदाई समारोह का संचालन व आभार यशवंत कुमार वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कनिष्ठ यंत्री मुकेश त्रिपाठी,नेहरू कश्यप ,राजेश बनकर,दिनेश राव ,हेमलता साहू,तूलिका गौतम,अंजू उपाध्यक्ष, शुष्मा सिंदे,अक्षत तिवारी, तान्या सिन्हा,अश्वनी सोनी,संगीता निर्मल, सुरेखा यादव,अजय एवं आयुष आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *