जाति प्रमाण पत्र सरलीकरण पर गांडा समाज ने जताया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार,समाज में हर्ष-संजय सोनी


जाति प्रमाण पत्र सरलीकरण पर गांडा समाज ने जताया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार,समाज में हर्ष-संजय सोनी
रायपुर-विगत वर्षों से छत्तीसगढ़ में गांडा समाज अपने एक ऐतिहासिक मांग को पूर्ण रूप से सरलीकरण का निर्णय भुपेश बघेल की सरकार द्वारा लिये जाने पर पूरे छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में बहुसंख्यक रूप से निवास कर रहें गांडा समाज भूपेश मय हो गया है।इस ऐतिहासिक निर्णय पर पूरा उड़िया गांडा समाज छत्तीसगढ़ के कर्मवीर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को साधुवाद करते हुये आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।
इसी कड़ी में अनुसूचित जाति विभाग के शहर जिला अध्यक्ष संजय सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा हैं कि राजधानी सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में गांडा समाज के द्वारा वर्षों से जाति प्रमाण पत्र बनाने में जो दस्तावेज मांगे जा रहें थे उसे प्रस्तुत करने में विभिन्न प्रकार के कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा था जिससे समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को अपने शिक्षा सहित अन्य क्षेत्र में परेशानियां आ रही थी।यह कि पूर्व में बीजेपी की सरकार ने समाज के नेताओं के द्वारा बार बार मांग किये जाने पर भी उसे नजरअंदाज कर सिर्फ आश्वासन देते रहने तक सीमित रहते हुये समाज को छलने का काम किया था। यह कि जाति प्रमाण पत्र में सरलीकरण का आदेश देकर मुख्यमंत्री जी ने समाज के बच्चों की भविष्य को लेकर अवसर प्राप्त करने का मार्ग दिखाया हैं जिससे समाज की विकास व प्रगति का मार्ग खुल गया हैं।
गरीबों के प्रति सदैव तत्पर व सोचने वाले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के प्रति इस ऐतिहासिक निर्णय लेने पर पूरे गांडा समाज ने आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया है इस सम्बंध में जल्द ही समाज के लोगों के द्वारा सौजन्य भेंट कर उन्हें आभार जताया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *