बीजेपी का नाम भारतीय जासूस पार्टी रख देना चाहिए -राजेन्द्र बंजारे कांग्रेस प्रदेश सचिव
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने केंद्र की मोदी सरकार की निंदा करते हुए कहा कि सरकार ने राहुल गांधी समेत अपने खुद मंत्रियों की फोन टैपिंग करवाई है, यह देशद्रोह का मामला है इसलिए गृहमंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए।कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि टैपिंगजीवी जी, राजनीतिक विरोधियों के साथ-साथ अब पत्रकार, जज, उद्योगपति, खुद के वरिष्ठतम मंत्री और यहां तक की आरएसएस की लीडरशिप को भी नहीं बख्शा, आपने तो ठीक ही कहा-अबकी बार, जासूस सरकार! यह मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है और इसकी स्वतंत्र रूप से जांच होनी चाहिए।
रायपुर विकास प्राधिकरण के संचालक सदस्य राजेन्द्र बंजारे ने कहा कि भाजपा का पूरा नाम भारतीय जासूस पार्टी होना चाहिए, इस कांड के बाद भारतीय जनता पार्टी का नाम बदलकर अब भारतीय जासूस पार्टी रख देना चाहिए। देश के लोग अब ये कह रहे हैं कि अबकी बार देशद्रही जासूस सरकार। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की ये डिजिटल इंडिया नहीं बल्कि सर्विलांस इंडिया है।
लोगों के मौलिक अधिकारों पर हमला करने की कोशिश हुई खुद मोदी सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है और कानून के शासन पर हमला बोल रही है। लोगों के मौलिक अधिकारों पर हमला करने की भी कोशिश की जा रही है। यह मुद्दा लोकतंत्र का अपमान है। अगर फोन टेपिंग यह सही है तो मोदी सरकार ने निजता के अधिकार पर भयावह हमला शुरू कर दिया है। यह लोकतंत्र का अपमान है और हमारी स्वतंत्रता पर भी इसके कई दुष्प्रभाव हैं।

